भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का हुआ घोषणा , इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल पुरस्कार
1. रोहित शर्मा (क्रिकेट)
2. मरियप्पन टी। (पैरा एथलेटिक्स)
3. मनिका बत्रा, (टेबल टेनिस)
4. विनेश, (कुश्ती)
5. रानी, (हॉकी)
Sports Awards announced— DD News (@DDNewslive) August 21, 2020
Five sports person gets Khel Ratna Award
1. Rohit Sharma (Cricket)
2. Mariyappan T. (Para Athletics)
3. Manika Batra, (Table Tennis)
4. Vinesh, (Wrestling)
5. Rani, (Hockey) #NationalSportsAwards #KhelRatnaAward pic.twitter.com/rsEok8jgBC
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है |
1. खेल रत्न पाने वालों को पहले 7.5 लाख रुपए मिलते थे, इसमें 300 गुना बढ़ोतरी की गई है
2. खेल मंत्रालय नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की प्राइज मनी बढ़ाने जा रहा है। राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख की जगह अब 25 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। बाकी पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है।
प्राइज मनी कम होने पर प्लेयर्स को ऐतराज था
खिलाड़ियों द्वारा प्राइज मनी कम होने की बात कहने के बाद यह कदम उठाया गया। 2009 के बाद प्राइज मनी में इजाफा हुआ है। अर्जुन अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख, द्रोणाचार्य अवॉर्डी को 5 की जगह 10 लाख और मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्डी को 5 की जगह 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसका पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। 29 अगस्त यानी खेल दिवस के दिन इसकी घोषणा की जाएगी।
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर
रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवॉर्ड मिल चुका है। इसी हफ्ते को द्रोणाचार्य और मेजर ध्यानचंद खेल सम्मान के लिए खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।
क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा-एथलीट मरियप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फौगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। pic.twitter.com/DTnPjoaEJP— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2020
0 Comments